Weather Update बिहार, यूपी और राजस्थान : बिहार में कोल्ड डे की स्थिति, यूपी और राजस्थान में छाया घना कोहरा
नई दिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे इलाके पर बना हुआ है। एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। उत्तरी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। निचले स्तरों पर एक ट्रफ रेखा दक्षिण मध्य बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी उत्तरप्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति देखी गई। पूर्वोत्तर भारत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट हिमपात के साथ हल्की बारिश हुई। पंजाब के उत्तरी हिस्सों, उत्तरी हरियाणा, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों सहित बिहार और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश हुई। केरल में एक या दो स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश हुई।
यह भी पढ़ें: Winter Health Tips : इन 7 टिप्स को करें फॉलो और रहें सेहतमंद, ठंड के मौसम में
हिमपात की संभावना : अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकता है। 22 और 23 जनवरी को तीव्रता बढ़ सकती है और उस अवधि के दौरान पश्चिमी हिमालय राज्यों में कई स्थानों पर मध्यम बारिश और हिमपात के साथ एक-दो स्थानों पर भारी हिमपात हो सकता है।
पंजाब के कुछ हिस्सों और राजस्थान के कई हिस्सों में उत्तर और पश्चिम मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, उत्तरप्रदेश के पश्चिम और मध्य भागों, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश की संभावना है।
22 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। 23 जनवरी को बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर बारिश की गतिविधियां होंगी। गंगीय पश्चिम बंगाल, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटीय ओडिशा में हल्की बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा संभव है।
यह भी पढ़ें: शीतकालीन स्वास्थ्य टिप्स: शलजम ( Turnip) के 5 फ़ायदे पोषण विशेषज्ञ-स्वीकृत स्वास्थ्य टिप्स
यह भी पढ़ें: 5 सर्वश्रेष्ठ शलजम व्यंजनों | 5 लोकप्रिय शलगम रेसिपी | 5 बेस्ट शलगम रेसिपी
यह भी पढ़ें : लहसुन खाने से सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान, आपको जरूर जानना चाहिए
यह भी पढ़ें : Health Benefits of Moong Dal: मूंग दाल के 10 फायदे, आपको जरूर जानना चाहिए
यह भी पढ़ें : हींग और देसी घी का मिश्रण के 5 फायदे, आपको जरूर जानना चाहिए