हींग और देसी घी का मिश्रण के 5 फायदे, आपको जरूर जानना चाहिए

 हींग और देसी घी का मिश्रण के 5 फायदे, आपको जरूर जानना चाहिए

हींग और घी के सेवन करने से आपको पेट की समस्या और सिरदर्द में काफी आराम मिलता है। साथ ही यह बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद है।

हींग और घी के कई फायदे हैं।हींग और घी के मिश्रण में कई पोषक तत्व पाए जातें है, जो शरीर की तमाम परेशानियों को ठीक करने में कारगर है।हींग में कैल्शियम, फास्फेरस, आयरन, केरोटीन, राइबोफ्लोविन और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाया जाता है। साथ ही इसमें प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही देसी घी में विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसमें ब्यूटीरिक एसिड भी पाया जाता है। हींग और घी के मिश्रण से पेट से संबंधित अपच, गैस और पाचन की समस्या ठीक होती है। इसके अलावा हींग और घी के मिश्रण सिरदर्द और घुटनों के दर्द में भी काफी फायदेमंद होता है। इससे आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके मिश्रण का प्रयोग करने से कोई नुकसान नहीं होता है। साथ ही आप इसका किसी भी समय इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में जाने विस्तार से


हींग और देसी घी के फायदे (Benefits of hing and ghee)

1. पेट संबंधित समस्याओं में 

हींग और देसी घी दोनों के इस्तेमाल से पेट से संबंधित समस्याओं में काफी आराम मिलता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो भोजन के पाचन, अपच, गैस और दर्द में काफी आराम देता है। इसके सेवन से आपको पेट दर्द में जल्द आराम मिलता है।

2. इम्यूनिटी सिस्टम बनाए मजबूत 

दरअसल हींग और घी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसकी मदद से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसकी मदद से आपको सर्दियों में खांसी और जुकाम से लड़ने में मदद मिलती है। इसका सेवन कई तरीके से किया जा सकता है।

3. सिर दर्द में कारगर

सिर दर्द, मतली और उल्टी की समस्या में भी हींग और घी के फायदे हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं को शांत कर सिरदर्द में राहत दिलाता है।

4. बच्चों को पेट में कीड़े की परेशानी से राहत

बच्चों को पेट में कीड़े या दर्द होने पर भी आप हींग और घी का मिश्रण पीने के लिए दे सकते हैं। इससे पेट के कीड़े आसानी से मल के द्वारा बाहर निकल सकता है। साथ ही पेट दर्द में भी बच्चे को भी काफी आराम मिलता है।

5. हड्डियों को बनाए मजबूत

हींग और घी हड्डियों की मजबूती के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। हींग और घी में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों की सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इससे हड्डियों के बीच घर्षण भी कम होता है।