Winter Health Tips : इन 7 टिप्स को करें फॉलो और रहें सेहतमंद, ठंड के मौसम में
सर्दी का मौसम आ चुका है ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत हैं। ताकि आप स्वस्थ्य, तंदरुस्त रह सकें। हम आपको आयुर्वेद के अनुसार ऐसे 7 सेहत टिप्स के बारे में बता रहे है जिसे आप फॉलो करके सेहतमंद रह सकते है। आइए जानते हैं
1. आयुर्वेद का माने तो हमे इन दिनों में सुबह जल्दी उठने के बाद,अपने जरूरी कार्यों से निवृत्त हो के, हमे व्यायाम करना चाहिए। और इस मौसम में मॉर्निंग वॉक करना बहुत फायदेमंद है। हमे व्यायाम करने पश्चात अच्छे से तेल मालिश करना चाहिए।
2. वैसे तो जाड़े में नहाने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन जो हमेशा ठंडे पानी का उपयोग नहाने में करते हैं, उन्हें ठंडे पानी से ही नहाना चाहिए। आयुर्वेद की जड़ी-बूटियों का स्टीम बाथ इस मौसम में बहुत फायदेमंद रहता है।
3. इस मौसम में शकर की अपेक्षा गुड़ सर्दी में ज्यादा फायदेमंद होता है। शहद का उपयोग भी स्वास्थ्यवर्द्धक रहता है। इसके अलावा गर्माहट के लिए शुद्ध घी का सेवन और मूंग, तुवर, उड़द की दालों का उपयोग अच्छा रहता है। ध्यान रखें कि दाल छिलके वाली एवं बिना पॉलिश की होना चाहिए।
4. जाड़ों में रात बड़ी होने से सुबह जल्दी ही भूख लग जाती है। सुबह का नाश्ता तंदुरुस्ती के लिए ज्यादा फायदेमंद है इसलिए इन दिनों नाश्ते में हलवा, शुद्ध देसी घी से बनी हुई चीज खाएं, जैसे में शुद्ध घी से बनी जलेबी, लड्डू, सूखे मेवे, दूध आदि पौष्टिक एवं गरिष्ठ पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
5. मेवे का सेवन भी लाभदायक रहता है, इसलिए हमें इस मौसम में सूखे मेवे का सेवन करना चाहिए। इन्हें उबालना नहीं चाहिए। मेवों की मिठाई गरिष्ठ एवं हानिकारक होती है, जबकि हमें सभी मेवे स्वादिष्ट रुचिकर, तृप्तिकर होते हैं। सर्दी में बादाम, पिस्ता, काजू, छुआरे, पिंड खजूर, अंजीर, केसर का उपयोग करना चाहिए।
6. हमे इस मौसम में अधिक आचार का सेवन नही करना चाहिए। क्योंकि आचार एक पाचनकर्ता है, लेकिन इस मौसम में यह अधिक खाने से नुकसान करता है। बीमारी में केवल नींबू का अचार रोग के अनुसार दिया जा सकता है।
7. हमें इस मौसम में ठंड से बच के रहना चाहिए। क्योंकि, इस मौसम में जुकाम और इन्फलूएंजा की शिकायत हो जाया करती है। ऐसी हालत में दालचीनी का तेल मिश्री के साथ थोड़ा खाने से तथा रुमाल पर कुछ बूंदें छिड़ककर सूंघने से लाभ मिलता है। नए जुकाम में दाल चीनी की छाल का चूर्ण डेढ़ माशा को गरम चाय से लेने से विशेष लाभ होता है।
यह भी पढ़ें: शीतकालीन स्वास्थ्य टिप्स: शलजम ( Turnip) के 5 फ़ायदे पोषण विशेषज्ञ-स्वीकृत स्वास्थ्य टिप्स
यह भी पढ़ें: 5 सर्वश्रेष्ठ शलजम व्यंजनों | 5 लोकप्रिय शलगम रेसिपी | 5 बेस्ट शलगम रेसिपी
यह भी पढ़ें : लहसुन खाने से सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान, आपको जरूर जानना चाहिए
यह भी पढ़ें : Health Benefits of Moong Dal: मूंग दाल के 10 फायदे, आपको जरूर जानना चाहिए
यह भी पढ़ें : हींग और देसी घी का मिश्रण के 5 फायदे, आपको जरूर जानना चाहिए