घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए फॉलो करें यह 16 वास्तु टिप्स( Vastu Tips)

 घर में पॉजिटिव एनर्जी के लिए फॉलो  करें यह 16 वास्तु टिप्स(Vastu Tips)

हर कोई चाहता है कि उसकी लाइफ में खुशियां बनी रहे, किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके लिए वो हरसंभव कोशिश भी करता है, लेकिन इन सब के बाद भी ऐसा नहीं हो पाता। इसका कारण घर के वास्तु दोष (Vastu Tips) भी हो सकते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ टिप्स बताए गए हैं। 


1. आपकी खुशी, तरक्की और मानसिक शांति के लिए आपके आसपास सकारात्मक उर्जा का होना बहुत आवश्यक है. 


 2. आप वस्तु के कुछ नियमों को अपनाकर अपने आसपास सकारात्मक वातावरण बना सकते हैं. 


 3. सकारात्मक ऊर्जा घर में रहने वालों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रुप से स्वस्थ रखने में मदद करती है. 


4. सारी नकारात्मक ऊर्जा को सूखने के लिए घर के अंदर कच्चासमुद्री नमक रखें.




5. घर में दो कपूर की गोली या क्युब्स रखें और जब वे सूख जाएं तो उन्हें बदल दें.


6. लिविंग रूम में अपने परिवारिक की मुस्कुराती हुई तस्वीरें लगाने से रिश्तो में मजबूती और सकारात्मकता आ सकती है.


7. यदि आपको घर में फूल सजाने का शौक है तो ध्यान दें कि उन्हें प्रतिदिन बदलते रहना जरूरी है.


8. सूखे हुए फूल घर की पॉजिटिव एनर्जी के संचार में बाधा उत्पन्न करते हैं.


यह भी पढ़ें :  कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच इन स्वास्थ्य टिप्स से रखें अपने दिल(Heart) का ध्यान


9. घर में कहीं भी मकड़ी के जाले नहीं होने चाहिए.  इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का संचार होता है.

10. घर में सुबह के समय गायत्री मंत्र का जाप करें। अगर आप खुद नहीं कर सकते तो किसी इलेक्ट्रानिक सिस्टम जैसे रेडियो, टेप, मोबाइल का उपयोग भी कर सकते हैं। घर में गायत्री मंत्र के जाप से निगेटिविटी खत्म होती है और परिवार के लोग भी हल्का महसूस करते हैं।

11. यदि आपके घर का मुख्य द्वार दक्षिण मुखी है तो ये परिवार के मुखिया को कष्ट पहुंचा सकता है। ऐसी स्थिति में मुख्य दरवाजे पर श्वेतार्क गणपति की स्थापना करनी चाहिए। इससे परेशानियों से बचा जा सकता है।

12. अपने पूजाघर में देवताओं के चित्र कभी आमने सामने नहीं रखें, इससे भी वास्तु दोष लगता है। इसके अलावा रोजाना पूजा घर में घी का दीपक जलाएं और तीन बार शंख बजाएं। शंख की ध्वनि से घर की नकारात्मकता बाहर निकलती है और सकारात्मकता फैलती है।


यह भी पढ़ें : Guava खाने से नहीं होंगी चेहरे पर झुर्रियां, रोजाना करें इसका सेवन


13. पूजा के कमरे की दीवारों का रंग सफेद, हल्का पीला या हल्का नीला करवाएं। रोजाना हल्दी को पानी में घोलकर पान के पत्ते से पूरे घर में छिड़काव करें। अगर आपके घर में कोई निगेटिव एनर्जी है तो वह बाहर निकल जाएगी।

14. मंदिर में भगवान को चढ़ाए फूल और फूलमाला को अगले दिन ध्यान से उतार दें और नई फूलमाला अर्पित करें। खराब फूल से निगेटिव एनर्जी निकलती है जो घर में रहने वाले लोगों को प्रभावित करती है।

15. घर के उत्तर पूर्व में कभी कचरा  इकट्‌ठा ना होने दें और ना ही भारी मशीन वगैरह रखें। अपने वंश की उन्नति के लिए अशोक के पेड़ मुख्य गेट के दोनों ओर लगवाएं।

16. घर के स्टोर को पश्चिम दिशा में बनवाएं। घर की दीवारों पर सुंदर हरियाली वाले और मन को प्रसन्न करने वाले चित्र लगाएं। इससे घर के मुखिया को मानसिक रूप से शांति मिलती है।



You can also : Top 7 career opportunities after an international health management degree